Weekly Rashifal 5-11 August: इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें


By Ayushi Singh03, Aug 2024 07:00 AMnaidunia.com

आने वाला सप्ताह किन राशियों के लिए कैसा हो सकता है। इसके साथ ही, जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, करीबी लोग धोखा दे सकते हैं। आय के मामले में बचकर रहना होगा और कुछ योजनाएं असफल हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के कमी के साथ पैसों में भी कमी देखने को मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाने वाले थे, तो वह यात्रा रद्द हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को धन की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरुरी काम में रुकावट आ सकती है। करीबी लोगों पर भरोसा करने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अशुभ रहने वाला है। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। इसके साथ ही, परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहने वाला है। आपके विरोधी हावी हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में जाना कैंसिल   हो सकता है और जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शिवलिंग पर 1 कमल का फूल चढ़ाने से पूरी होंगी मनोकामनाएं