Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए आज से ही करें ये एक्सरसाइज


By Sahil08, Dec 2023 07:21 PMnaidunia.com

वजन बढ़ाने की टिप्स

कुछ लोग दुबलेपन से भी परेशान रहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करने के साथ ही एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

पुश-अप्स करें

वजन बढ़ाने के लिए पुश-अप्स को बेहद प्रभावी माना जाता है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से शरीर का ऊपरी भाग मजबूत बनता है।

स्क्वाट्स भी लगाएं

दुबलेपन से परेशान लोगों को स्क्वाट जरूर लगाने चाहिए। इसकी मदद से शरीर के निचले भाग यानी पैरों को मजबूती मिलती है।

पुल-अप्स भी असरदार

कंधों को मजबूत बनाने के लिए पुल-अप्स भी आप कर सकते हैं। इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर की मजबूती भी बढ़ेगी।

वजन बढ़ाने के लिए डेडलिफ्ट

वजन बढ़ाने के लिए डेडलिफ्ट को भी एक्सरसाइज रूटीन का हिस्सा बना लें। बता दें कि इसकी मदद से शरीर की सभी मसल्स को बढ़ाया जा सकता है।

क्रंचेज के फायदे

कोर को मजबूत बनाने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी क्रंचेज लगाने से फायदा होता है। यदि आप रोजाना क्रंचेज मारते हैं तो कुछ दिन बाद आपको खुद असर देखने को मिलेगा।

ग्लूट किकबैक

ग्लूट किकबैक एक बेहतरीन व्यायाम है, जिसका अभ्यास करने से वजन बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलती है। इसके अलावा, पीठ का निचला हिस्सा भी मजबूत होगा।

हेल्दी डाइट भी जरूरी

एक्सरसाइज करने के बाद हेल्दी डाइट लेना भी बेहद जरूरी है। यदि आप खानपान का ध्यान नहीं रखेंगे तो वजन बढ़ाना मुश्किल हो जाएगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन-डी के इन 4 उपायों से लंबे समय तक दिखेंगे जवान