बढ़ते उम्र के साथ कुछ बच्चों का वजन उतनी तेजी से नहीं बढ़ता जितना बढ़ाना चाहिए, जिसको लेकर पेरेंट्स चिंता में रहते हैं। आइए जानते है कि बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए कौन से फल खिलाने चाहिए।
फल का सेवन केवल ताकत के लिए ही नहीं किया जाता है। वजन बढ़ाने के लिए भी कई फलों का सेवन किया जा सकता है।
बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए उनको नाश्ते में केला खिलाएं, क्योंकि केले में हाई कैलोरी पाई जाती है, जिसके कारण वजन बढ़ता है।
आम फलों का राजा माना जाता है। इसका सेवन करके भी बच्चे अपना वजन बढ़ा सकते है। नाश्ते में उनको 1 आम खिलाएं। इसमें कार्ब्स और कैलोरी प्रचुर होती है।
खट्टा-मिट्ठा फल अंगूर बच्चों को काफी पसंद होता है। उनकी डाइट में अंगूर को शामिल करें ताकि वजन तेजी से बढ़ सके।
दुबले-पतले बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए उनको नाश्ते में रोज चीकू खिलाएं। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है।
अगर आप बच्चों का वजन बढ़ाना चाहते है, तो डाइट में इन फलों को शामिल कर सकते है। इन फलों में कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है, जिसके कारण वजन बढ़ता है।
हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ