सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें, 15 दिनों में बढ़ेगा वजन


By Sahil11, Jan 2024 06:06 PMnaidunia.com

वजन बढ़ाना

वैसे तो ज्यादातर लोग वजन कम करने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि, कुछ लोग दुबलेपन से परेशान रहते हैं, जिनके लिए वजन बढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

सर्दियों में कैसे बढ़ाएं वजन

माना जाता है कि वजन बढ़ाने के लिए सर्दियों के दिन सबसे बेहतरीन होते हैं। आइए जान लेते हैं कि ठंड में वजन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही, जंक फूड खाना आज से ही बंद कर दें और हेल्दी डाइट फॉलो करें।

आलू खाएं

वजन बढ़ाने के लिए आलू खाना भी फायदेमंद होता है। सर्दियों के दिनों में उबले हुए आलू भी आप खा सकते हैं और इसकी सब्जी खाना भी सेहत के लिए लाभकारी है।

अंडा भी फायदेमंद

अगर आप अंडा खाते हैं तो आपको वजन बढ़ाने में परेशानी नहीं होगी। अंडे में मौजूद पोषक तत्व शरीर की क्षमता को बढ़ाने का काम भी करते हैं।

घी खाएं

आपने भी अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि घी खाने से वजन बढ़ता है। सर्दियों के दिनों में नियमित घी का सेवन करने से वजन बढ़ाना बेहद आसान हो जाएगा।

पर्याप्त नींद लें

बेहद कम लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है। इसके लिए आपको कम से कम 8 से 9 घंटे सोना चाहिए।

एक्सरसाइज करें

कुछ लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज केवल वजन कम करने के लिए की जाती है। हालांकि, वजन बढ़ाने के लिए भी आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इलायची खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?