आजकल वजन बढ़ने के कारण कई लोग परेशान है। काफी मशक्कत के बाद भी लोगों का वजन नहीं घटता है और इसका कारण लो मेटाबॉलिज्म भी हो सकता है -
हमारे शरीर की फिटनेस मेटाबॉलिज्म सिस्टम पर निर्भर करती है। यदि लो मेटाबॉलिज्म सिस्टम होता है तो यह बॉडी फंक्शन और शरीर की ग्रोथ को प्रभावित करता है।
मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक होने से शरीर में सभी एंजाइम ठीक से काम करते हैं और आंतों को खाना पचाने में भी किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है।
वजन घटाने के लिए कम खाना हानिकारक हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम स्लो हो जाता है। शरीर में कई न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है।
वजन घटाने के लिए डाइट में फाइबर फूड ज्यादा खाएं। रोजाना फाइबर खाने से मेटाबॉलिक रेट सही रहता है।
मटर, कॉर्न, ब्रोकली, सेब, नट्स हाई फाइबर फूड्स हैं, जिन्हें चबाकर खाना पड़ता है और ये लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखने में मदद करते हैं।
शरीर का वजन कम करने के लिए फाइबर फूड लेने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी सही होता है।