आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही हैं।
वजन घटाना एक बेहद ही मुश्किल काम होता है लेकिन सही डाइट लिया जाए तो वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
अगर आप वजन को कम करना चाहते है तो शाम को नाश्ते में इन स्नैक्स को शामिल करें। ये स्नैक्स वजन को कम करने में कारगर होते है।
पनीर एक हाई प्रोटीन स्नैक्स होता है। शाम के नाश्ते में आप कच्चे पनीर को शामिल कर सकते है।
पॉपकॉर्न खाने से भी वजन कम किया जा सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पॉपकॉर्न में नमक और बटर न हो।
वजन कम करने के लिए पीनट बटर एक फायदेमंद स्नैक्स माना जाता है। पीनट को शाम के समय ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।
शाम के नाश्ते में बादाम, काजू, अखरोट, और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके खाने से भी वजन कम होता है।