खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में दिन प्रतिदिन मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन अगर सही डाइट ले तो वजन को घटाया जा सकता है।
रात का खाना शरीर के लिए काफी अहम होता है। ऐसे में अगर डिनर में कुछ चीजों का सेवन करें तो मोटापे की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
वजन घटाने में ओट्स काफी मददगार हो सकता है। ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रात को आप ओट्स का सेवन कर सकते है।
साबूदाना की खिचड़ी भारत में काफी शौक से खाया जाता है। वजन कम करने के लिए रात में साबूदाने की खिचड़ी को भी खा सकते है।
हरी सब्जियां पोषक तत्व से भरपूर होती है। शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए डिनर में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।
बेसन का चीला हल्का होता है। वेट लॉस के लिए आप रात के खाने में बेसन के चीले को भी शामिल कर सकते है।
पीनट बटर शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप रात को पीनट बटर को ब्रेड के साथ खाते है, तो वजन तेजी से कम हो सकता है।