वजन कम करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। हम यहां आपको कुछ लो कैलोरी वाले स्नैक्स आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें सर्दी में जरूर लेना चाहिए -
उपमा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे कई तरह की सब्जियों से तैयार कर सकते हैं। यह लो कैलोरी ब्रेकफास्ट है।
मखाना को बिना घी या तेल के भी रोस्ट कर खा सकते हैं। कम मात्रा में घी या तेल में फ्राई कर भी स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।
स्प्राउट्स पोषक तत्वों जैसे फाइबर व विटामिन से भरपूर होते हैं। आप स्नैक्स के रूप में स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं।
पालक ढोकला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें बेसन, दही, सूजी से बनाया जाता है।
मेथी चिला भी वजन घटाने में मददगार होता है। नियमित नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है।