वेलकम फ्रेंचाइज बॉलीवुड फिल्मों की सफल फ्रेंचाइजी मानी जाती है। आइए जानते हैं वेलकम 3 की लंबी कास्ट को देखकर कैसा रहा लोगों का रिएक्शन?
2007 में आई वेलकम एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। आज भी इस फिल्म के कॉमेडी सीन्स को देखना लोग काफी पसंद करते है। इस फिल्म को भी आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है।
वेलकम का दूसरा पार्ट वेलकम बैक 2015 में आया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। लोगों को इस फिल्म में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम देखने को मिले थे।
लंबे इंतजार के बाद 2023 में वेलकम 3 फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट में लंबी चौड़ी कास्ट दिखाई गई है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी और राजपाल यादव है।
इसके अलावा फिल्म में मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, शारिब हाशमी, राहुल देव, तुषार कपूर, यशपाल शर्मा, दलेर मेहंदी, कृष्णा अभिषेक, मीका सिंह, कीकू शारदा और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे।
वेलकम टू द जंगल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म भी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है। वेलकम अक्षय कुमार की सबसे फिल्मों में गिनी जाती है।
वेलकम टू द जंगल फिल्म की स्टार कास्ट को देखकर फैंस काफी उत्साहित है। हालांकि कई फैंस फिल्म में उदय भाई और मजनू यानी नाना पाटेकर और अनिल कपूर के न होने पर नाखुश भी है।