अक्सर कुछ समस्याएं होने पर शरीर में लक्षण इतने आम दिखते हैं कि लोगों को पता भी नहीं चलता है। उन समस्याओं में एक खून की कमी भी शामिल है।
शरीर में लाल रक्त कोशिका की कमी होने पर एनीमिया होता है। ये कोशिकाएं ही हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाती हैं। खून की कमी होने पर शरीर में 5 लक्षण दिखाई देते हैं।
शरीर में खून की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। यह लक्षण काफी आम है। ऐसा कई बार ज्यादा काम करने से भी हो सकता है।
शरीर में खून की कमी होने पर सिरदर्द और चक्कर आ सकते हैं। दरअसल, ब्रेन को सही ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है और खून की कमी से ऐसा नहीं हो पाता है।
अगर आपको अचानक ही सांस लेने में तकलीफ होने लगी हैं, तो यह शरीर में खून की कमी का लक्षण हो सकता है।
खून की कमी होने से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ सकता है, जिसके कारण हाथ और पैर हमेशा ठंडे महसूस हो सकते हैं।
खून में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन होता है, जो लाल ब्लड सेल्स को उनका रंग देता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर तो त्वचा, पीली पड़ सकती है।