मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं?


By Ayushi Singh29, Mar 2025 04:30 PMnaidunia.com

अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है और इसकी मदद से व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं-

मूलांक 3

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,जिन लोगों का जन्म महीने के 3,12,21 या फिर 30 को हुआ है उन लोगों का मूलांक 3 होता है।

होते हैं साहसी

मूलांक 3 के लोग काफी साहसी होते हैं और अपने मेहनत से ही जीवन में सफलता पाते हैं। साथ ही, आगे बढ़ते हैं।

बृहस्पति ग्रह होते हैं स्वामी

मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति होते हैं। ये काफी परिश्रमी और महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने मेहनत के बल पर अच्छा जीवन जीते हैं।

होते हैं संघर्षशील

इन लोगों के जीवन में संघर्ष काफी होता है,जिसके कारण यह लोग कभी-भी हार नहीं मानते हैं। साथ ही, सफलता हासिल करते हैं।

होते हैं होशियार

मूलांक 3 के लोग पढ़ने लिखने में होशियार होते हैं और बड़े अध्ययन होते हैं। इन लोगों को विज्ञान और साहित्य में बहुत रुचि होती है।

झुकना नहीं पसंद

इस मूलांक के लोगों को किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है और किसी के जीवन में बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं।

मूलांक 3 के लोग ऐसे होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Shani Amavasya पर करें कपूर के चमत्कारी उपाय, शनिदोष होगा दूर