ब्लड शुगर बढ़ने के क्या-क्या नुकसान हैं?


By Arbaaj06, Oct 2024 03:04 PMnaidunia.com

ब्लड शुगर की समस्याएं इन दिनों तेजी से फैलती जा रही है। इसका मुख्य कारण अनहेल्दी खानपान माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके बढ़ने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

शरीर पर बुरा प्रभाव

ब्लड शुगर का बढ़ना शरीर के लिए बेहद ही नुकसानदायक माना जाता है। इसके बढ़ने से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं।

आंखों पर बुरा असर

अगर ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, तो आंखों पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, शुगर बढ़ने से आंखों की रेटिना को नुकसान होता है, जिसकी वजह से धुंधला दिखाई दे सकता है।

किडनी पर बुरा असर

ब्लड शुगर बढ़ने से किडनी पर भी असर होता है, क्योंकि किडनी में छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो शुगर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

शरीर की नसों को दुरुस्त रखने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का सही रहना चाहिए। लेकिन, अगर शुगर बढ़ता है, तो ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है।

घाव भरने में दिक्कत

अगर किसी का ब्लड शुगर बढ़ता है, तो उसका घाव भी जल्दी नहीं भरता है। हाई ब्लड शुगर के कारण घाव पर भी बुरा असर पड़ता है।

हेल्दी डाइट लें

ब्लड शुगर को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसलिए, इसको कंट्रोल रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत हैं ये 4 ड्राई फ्रूटस