खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण थायराइड की समस्या काफी तेजी से बढ़ी है। यह बीमारी पुरूषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।
थायराइड की बीमारी होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि महिलाओं में थायराइड होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।
इस समस्या में मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है क्योंकि थायरोक्सिन हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। इसके प्रभावित होने के कारण शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है।
अगर आपको भी हर समय थकान महसूस होता है, सोने के बाद भी लगातार नींद और सुस्ती छाई रहती है तो यह थायराइड का संकेत हो सकता है।
इस समस्या में बाल कमजोर होने लगते हैं, जिसके कारण ये ज्यादा झड़ने लगते हैं। थायराइड की समस्या होने पर स्किन रूखी और बेजान हो सकती है।
थायराइड की समस्या होने पर याद करने और सोचने-समझने की शक्ति कम होने लगती है। इस कारण महिलाओं की याददाश्त कमजोर हो सकती है।
थायराइड की समस्या होने पर पेट की गड़बड़ियां जैसे कब्ज, गैस आदि की परेशानी हो सकती है। इसके कारण खाना को पचाने में परेशानी हो सकती है।
थायराइड होने पर महिलाओं ये लक्षण दिखते हैं। इन लक्षणों पर डॉक्टर से संपर्क करें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com