कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अलार्म का काम करते हैं शरीर में दिखने वाले ये 8 लक्षण


By Ritesh Mishra11, Feb 2025 12:41 PMnaidunia.com

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुछ संकेत अलार्म की तरह काम करते हैं, अगर इन पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ऐसे 8 लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिसके दिखते ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पैरों और हाथों में झुनझुनी होना

जब शरीर में खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, तो पैरों और हाथों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियों में रुकावट आने का संकेत हो सकता है।

सीने में दर्द

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल तक जाने वाली धमनियां संकरी हो जाती हैं, जिससे सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है।

आंखों के आसपास फैट दिखाई देना

कोलेस्ट्रॉल होने पर इसका जमाव आंखों के आसपास भी हो सकता है, जिसे ज़ैन्थेल्मास कहा जाता है। जब इन हिस्सों में फैट का डिपॉजिट हो जाए तो आपको तुरंत सतर्क होने की जरूरत है।

गर्दन या जबड़े में दर्द

कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर यह ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है, जिससे गर्दन, जबड़े और कंधों में दर्द महसूस हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, यह दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है।

थकान और कमजोरी

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर के अंगों और मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। इससे हर समय थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।

सांस फूलना या चक्कर आना

अगर थोड़ी सी मेहनत करने पर भी सांस फूलने लगती है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट का संकेत हो सकता है। इससे हृदय को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जो घातक हो सकता है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

डायबिटीज समेत कई बीमारियों के लिए औषधि है यह फल