अक्सर लोग अपने जीवन में कई परेशानियों के कारण परेशान रहते हैं, जिसकी वजह से वह कई उपाय करते हैं। आइए जानते हैं कि घर में 5 लौंग जलाने से क्या फायदे होते हैं-
पूजा के दौरान कपूर के साथ 5 लौंग जलाने से घर का क्लेश दूर होता है। इसके साथ ही, घर में शांति भी बनी रहती है।
रोजाना मिट्टी के दीपक में 5 लौंग जलाकर पूरे घर में धुमाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंगलवार के दिन शाम के समय में सरसों के तेल के दीये में 5 लौंग डालकर जलाने से जीवन की सारी मुसीबतें दूर होने लगती है।
अगर जीवन में धन की समस्याओं को लेकर सामना कर रहे हैं, तो रोजाना पूजा करते समय दीपक में 5 लौंग जलाने से धन लाभ हो सकता है।
अगर घर में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है, तो रोजाना दीए में 4-5 लौंग जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। इससे घर में शांति बनी रहती है।
जीवन में परेशानी से बचने के लिए हर मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने कपूर के साथ 5 लौंग जलाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती है।
इन कारणों से घर में 5 लौंग जला सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM