सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए माथे पर सिंदूर लगाती है, वैसे तो शादी के बाद विवाहित महिलाएं खुद ही सिंदूर लगाती है, लेकिन आइए जानते हैं कि पति से सिंदूर लगाने के क्या फायदे हैं-
शास्त्रों के अनुसार, सिंदूर लगाने से पति की आयु बढ़ती है बल्कि पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है।
पति सिर्फ शादी के समय ही सिंदूर लगाते हैं, लेकिन किसी खास दिन जैसे करवा चौथ, वट सावित्री आदि व्रत पर पति से सिंदूर लगाने पर प्रेम बना रहता है।
माना जाता है कि अगर पति अपने पत्नी के रोजाना सिंदूर लगाते हैं तो इससे दोनों का रिश्ता मजबूत होता है।
अक्सर महिलाएं बाल धोने के बाद सिंदूर लगा लेती है, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।
ऐसा माना जाता है कि सिंदूर हमेशा दाहिने हाथ से लगाना चाहिए। बाएं हाथ से सिंदूर लगाना अशुभ माना जाता है और इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
अगर सिंदूर लगाते समय नाक पर गिरता है तो इसे शुभ माना जाता है और इससे पति-पत्नी के बीच स्थिरता भी बनी रहती है।
पति से सिंदूर लगाने फायदे यह हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM