केले के पेड़ की पूजा करने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra04, Dec 2024 04:01 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। इसी तरह बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। भगवान विष्णु के साथ-साथ केले के पेड़ की पूजा का विधान है।

भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं। यदि बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

घर में आती है सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

कुंवारी लड़कियों की शादी

जिन लड़कियों की शादी में देरी हो रही है वे गुरुवार के दिन व्रत रखकर केले के पेड़ की पूजा करें। इससे शादी के योग बनते हैं, साथ ही अच्छा जीवन साथी मिलता है।

ऐसे करें पूजा

बृहस्पतिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर पीले कपड़े पहने। भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ पर हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़,अक्षत और फूल चढ़ाएं।

बाल न धोए

यदि आप भी बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु और केले के पेड़ की पूजा कर रही हैं तो उस दिन भूलकर भी बाल नहीं धोने चाहिए। इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है।

ग्रह दोष से छुटकारा

बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

मानसिक शांति

केले के पेड़ की पूजा करने से मन में गलत विचार नहीं आते है। साथ ही काम में मन लगता है। बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।

इसी तरह धर्म से जड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शादी में दूल्हा-दुल्हन को क्यों ध्रुव तारा दिखाया जाता है?