उड़द की दाल का सेवन भारत में बड़े पैमाने पर किया जाता है। उड़द की दाल में कई तत्व पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
उड़ दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक और विटामिन-बी पाया जाता हैं।
उड़द का दाल खाने से दिल हेल्दी रहता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है। यह तत्व दिल को मजबूत रखते हैं।
उम्र के साथ-साथ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन उड़द की दाल का सेवन करे, तो हड्डियों को मजबूती मिलती हैं।
गलत खानपान की वजह से अक्सर लोगों का पेट खराब होता रहता है। ऐसी समस्याओं में भी उड़द की दाल फायदेमंद होती है।
जिन लोगों के शरीर में एनर्जी लेवल ठीक नहीं रहता है उनके लिए उड़द फायदेमंद होती है। इसको खाने से एनर्जी लेवल तुरंत बढ़ता है।