राशि और कुंडली के आधार पर रत्नों को धारण करना शुभ माना जाता है। रत्न शास्त्र में अलग-अलग रत्नों के फायदे और नुकसान बताए गए हैं।
यदि आप गलती से गलत रत्न धारण कर लेते हैं तो फायदे की जगह आपको नुकसान भी हो सकता है। आज एक ऐसे पीले रत्न की बात कर रहे हैं, जो आपकी किस्मत चमका सकता है।
रत्न शास्त्र में 9 रत्नों को चमत्कारी माना जाता है। इनमें पुखराज रत्न भी शामिल है। इस रत्न को राशि अनुसार धारण करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि पुखराज को धारण करने से व्यक्ति को करियर में मनचाही सफलता मिलती है। यह व्यक्ति के सुख और सौभाग्य को भी बढ़ाता है।
पुखराज पुखराज को केवल कुछ राशि के जातक ही धारण कर सकते हैं। ज्योतिष में उल्लेख है कि इस रत्न को मेष, धनु, सिंह और मीन राशि के लोग ही पहन सकते हैं।
रत्न शास्त्र में बताया गया है कि मिथुन, कन्या, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों को भूलकर भी पुखराज धारण नहीं करना चाहिए।
पुखराज धारण करने से वैवाहिक जीवन का क्लेश समाप्त हो जाता है। वहीं, करियर में आ रही बाधाओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
पुखराज धारण करने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। धन की आवक बढ़ने से आर्थिक तंगी से भी आपको बेहद जल्द छुटकारा मिल जाएगा।