हिंदू धर्म में कुछ पेड़ को पूजनीय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पेड़-पौधे की विधि-विधान से पूजा करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके साथ ही, पेड़ों में देवी-देवताओं का वास होता है। आइए जानते हैं कि नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है-
मंगलवार के दिन नीम के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही, नीम के पेड़ पर रोज जल चढ़ाने से हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
नीम के पेड़ को रोजाना जल देने से घर में सुख-शांति आती है। परिवार के लोगों के साथ प्रेम बना रहता है।
नीम के पेड़ को मंगल का प्रतीक माना गया है। मंगलवार के दिन इस पेड़ में जल चढ़ाने से अमंगल नहीं होता है।
नीम के पेड़ में भगवती दुर्गा का वास माना जाता है। दुर्गा पूजन के दौरान नीम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। इससे उनकी कृपा बनी रहती है।
रविवार के दिन नीम की लड़की से बनी माला पहनने पर शनि की महादशा के अशुभ फल को टाला जा सकता है।
नीम की लकड़ियों से हवन करने से शनि ग्रह शांत होता है। इसलिए सप्ताह में एक बार हवन में नीम की लकड़ी का इस्तेमाल जरूर करें।
इन कारणों से नीम के पेड़ पर जल चढ़ाया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM