अक्सर ग्रह व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव दोनों डालते हैं,जिससे उन्हें शुभ व अशुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं कि केतु कमजोर होने पर क्या संकेत मिलते हैं-
अगर कुंडली में केतु कमजोर होता है तो आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और इससे पैसों से संबंधित समस्या होने लगती है।
अगर केतु कमजोर होता है तो सेहत में गिरावट होती है और इससे व्यक्ति को तमाम बीमारी होने लगती है।
केतु के कमजोर होने पर व्यक्ति के दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं और सकारात्मक विचारों में कमी होने लगती है।
कुंडली में केतु के कमजोर होने पर बुरी आदतों के शिकार होते हैं और इससे हर वक्त समस्या में फंसे रहते हैं।
कहा जाता है कि केतु के कमजोर होने पर वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं और इससे तनाव होता है।
केतु को मजबूत करने के लिए रोजाना काले कुत्ते को भोजन कराएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें,नियमित रूप से दीपक जलाएं और गणेश जी की पूजा करें।
केतु कमजोर होने पर ये संकेत मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM