नवरात्रि के नौ दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?


By Ayushi Singh05, Oct 2024 08:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नवरात्रि के विशेष महत्व है। इन दिनों देवी मां के पसंदीदा रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए-

पीला रंग

नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन शैलपुत्री माता की पूजा की जाती है।

हरा रंग

नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से पूजा सफल मानी जाती है और मां का आशीर्वाद भी मिलता है।

लाल रंग

नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग के कपडे पहनना शुभ माना जाता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती है।

सफेद रंग

नवरात्रि के चौथे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि मां स्कंदमाता माता को सफेद रंग काफी पसंद है।

नारंगी रंग

नवरात्रि के पांचवे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे देवी मां अपने भक्तों की सारी मनोकामना को पूर्ण करती है।

ग्रे रंग

नवरात्रि के छठे दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मां चंद्रघंटा को ग्रे रंग काफी पसंदीदा रंग है।

गुलाबी रंग

नवरात्रि में गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनकर महागौरी देवी की पूजा करनी चाहिए।

बैंगनी रंग

नवरात्रि में बैंगनी रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इस रंग से देवी मां काफी प्रसन्न होती है और कृपा भी बनाए रखती है।

नीला रंग

नवरात्रि में नीला रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे देवी मां अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती है।

नवरात्रि के नौ दिन इन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नींद में बाधा डालते हैं बेडरूम में रखा ये सामान, आज ही हटाएं