आज के समय में बवासीर एक आम बीमारी बन गई है। यह समस्या खराब खान-पान और गलत आदतों के कारण होती है। आडज हम इस लेख में बवासीर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानेंगे।
बवासीर के शुरुआती लक्षणों में मल त्याग करते समय गुदा में दर्द और खिंचाव महसूस होता है। कई बार मल सख्त भी हो जाता है।
इसके शुरुआती लक्षणों में गुदा के आसपास खुजली और जलन महसूस होती है। साफ-सफाई के बाद भी खुजली का बने रहना।
गुदा के पास गांठ का होना बवासीर के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। कई बार ये गांठ सख्त तो कई बार नरम हो सकते हैं।
गुदे के पास हमेशा चिपचिपाहट रहना बवासीर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इससे गुदा की त्वचा में जलन और संक्रमण हो सकता है।
अगर मल त्याग करते समय आपके मल से खून आ रहा है, तो यह बवासीर की शुरुआती लक्षण हो सकता है।
अगर मल त्याग करते समय आपको भी जोर लगाना पड़ता है, तो ये बवासीर का लक्षण है।
शौच करने के बाद भी अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा तो, यह बवासीर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com