थायराइड होने पर क्या परेशानी होती है?


By Arbaaj12, May 2025 05:08 PMnaidunia.com

गले में पाई जाने वाली थायराइड ग्रंथि कार्य करना बंद कर देती है, तब थायराइड की समस्या आती है। थायराइड होने से शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं।

थायराइड होने पर परेशानी

थायराइड गले से जुड़ी एक समस्या है, जिसके होने पर कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि थायराइड होने पर क्या परेशानी होती है?

सांस लेने में दिक्कत

थायराइड की समस्या होने पर सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। खासकर, जब थायराइड ग्रंथि का आकार बढ़ गया हो।

गले में दर्द

थायराइड होने पर गले में दर्द होना आम परेशानी है। लेकिन यह दर्द काफी तेज हो सकता है। थायराइड ग्रंथि को प्रभावित करती है, जिससे गले में दर्द होता है।

मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द

थायराइड के रोगियों को मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द का सामना भी करना पड़ता है। यह थाइराइड का एक सामान्य लक्षण माना जाता है।

अनियमित पीरियड्स की समस्या

थायराइड होने पर अनियमित पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है। कई बार पीरियड्स का फ्लो ज्यादा या धीमा भी हो जाता है।

वजन बढ़ाने की समस्या

थायराइड होने पर शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। दरअसल, शरीर का वजन भूख लगने के कारण बढ़ता है। इस स्थिति में बहुत भूख लगती है।

थायराइड जल्दी ठीक कैसे करें?

थायराइड जल्दी ठीक करने के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल को अपनाना चाहिए। साथ ही, डॉक्टर के संपर्क में रखना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं ये 5 आदतें