ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कर्ज में डूबने के पीछे कई कारण होते हैं। माना जाता है कि कर्ज लेने से जुड़ी कुछ गलतियों के चलते इंसान कर्ज के बोझ से बच नहीं पाता है।
इंसान को भूलकर भी मंगलवार के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए। हनुमान जी को समर्पित इस दिन कर्ज लेने वालों को पैसे वापस करने में काफी परेशानी होती है।
नमक का संबंध भी आर्थिक स्थिति से होता है। इस वजह से व्यक्ति को कभी भी मंगलवार और शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की पूर्व दिशा में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने वालों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा में शीशा रखने से घर में नकारात्मकता का वास होता है, जिसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है।
व्यक्ति को कभी भी घर के मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। इस एक गलती की वजह से आपके सिर से कर्ज का बोझ नहीं उतरेगा।
माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर कचरा रखने से मां लक्ष्मी अंदर प्रवेश नहीं करती हैं। इस वजह से व्यक्ति कर्ज से परेशान रहता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने कर्ज न उतरने के कारणों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ