लाल गाय के उपाय क्या है?


By Ayushi Singh01, Jul 2024 11:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय में देवी-देवता का वास होता है, इनकी पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, गाय के गोबर और मूत्र का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि लाल गाय के उपाय क्या है-

गुड़ और चने की दाल

लाल रंग की गाय को सभी लोग गुड़ और चने की दाल खिला सकते हैं। ऐसा करने से उनके रुके हुए काम पूरे होंगे। रविवार और गुरुवार के दिन यह उपाय कर सकते हैं।

शादी का उपाय

अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधा या अड़चन आ रही है, तो लाल गाय को एक महीने तक गुड़ खिलाने से शादी के योग बनने लगते हैं और बिना किसी बाधा के कारण शुभ कार्य सम्पन्न होते हैं।

दूर होती हैं बीमारियां

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है, तो लाल गाय को रविवार के दिन रोटी खिलाने से बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं और सेहत में सुधार देखने को मिलता हैं।

बदल सकती है किस्मत

किसी व्यक्ति को लंबे समय से जीवन में सफलता नहीं मिल रही है या अटका हुआ काम पूरा नहीं हो रहा है, तो लाल गाय को चने की दाल खिलाने से सफलता के साथ किस्मत भी बदल सकती है ।

रहती है देवी-देवता की कृपा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग लाल गाय को घर की पहली रोटी खिलाते हैं, उन लोगों पर देवी-देवता की कृपा रहती है और मां लक्ष्मी धन- दौलत की वर्षा करती हैं।

संकटों से मुक्ति

लाल गाय को रोजाना हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। बुधवार के दिन हरा चारा खिलाने से सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।

सहलाने का उपाय

गाय को सहलाने से कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर रास्ते में लाल गाय मिल जाए तो उसके दाहिने ओर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से गाय की परिक्रमा हो जाती है।

यह लाल गाय के उपाय है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुध के कमाल से जल्द करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले