Chhath Puja 2024: इन नियमों का पालन करें, वरना छठी मैया होंगी नाराज


By Ayushi Singh06, Nov 2024 04:00 PMnaidunia.com

छठ पूजा का विशेष महत्व है और इस व्रत को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि इन नियमों का पालन करें, वरना छठी मैया होंगी नाराज-

मांसाहारी भोजन बंद करें

छठ पूजा करने से पहले मांसाहारी भोजन बंद करना चाहिए। इससे छठी मैया नाराज होती है और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

लहसुन और प्याज न खाएं

छठ पूजा करने से पहले लहसुन और प्याज नहीं खाना चाहिए। इससे व्रत खंडित होता है और जीवन में परेशानियां होती है।

पुरानी टोकरी उपयोग न करें

छठ पूजा करने से पहले नई टोकरी खरीदना चाहिए। पुरानी टोकरी का उपयोग करने से छठी मैया नाराज होती है।

प्रसाद ग्रहण न करें

भगवान सूर्य और छठी माता की पूजा करने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। इससे पहले प्रसाद ग्रहण करने से व्रत टूट जाता है।

स्नान करें

छठ पूजा के समय बिना स्नान करें पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नए कपड़े पहने

छठ पूजा के समय नए कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। इस समय में नए कपड़े पहनकर ही पूजा करनी चाहिए।

इन नियमों का पालन करें, वरना छठी मैया नाराज होंगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किसी काम में मन नहीं लगता? करें ये आसान उपाय