मंगलवार का व्रत करना काफी फलदायी होता है। यह दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से साहस, शक्ति, मान-सम्मान और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार के व्रत के नियम क्या है-
किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार से व्रत रखना शुरू करें। 21 या 45 मंगलवार तक व्रत का पालन करना चाहिए।
मंगलवार को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, क्योंकि हनुमान जी ने अपने पूरे जीवन भर ब्रह्मचर्य का ही पालन किया।
इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। साथ ही, इस दिन लाल या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें।
मंगलवार के दिन हनुमान जी के साथ-साथ श्री राम का भी जाप करें। इस दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर परिक्रमा करें। इससे सारी मनोकामना पूरी हो सकती है।
मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं और केला भी खिलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
इस दिन शाम के समय घी में बनी हुई पूरी खा सकते हैं। साथ ही, मंगलवार व्रत में गुड़ का सेवन करना भी अच्छा माना जाता है। फलाहार कर सकते हैं और दूध का सेवन भी कर सकते हैं।
मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से मुसीबत आ सकती है। साथ ही, इस दिन लाल रंग या नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
हनुमान जी को बूंदी बहुत प्रिय है। ऐसे में मंगलवार के दिन शाम के समय पूजा के दौरान बूंदी का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इससे हनुमान जी जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
इस नियमों के अनुसार मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM