वास्तु शास्त्र में मंदिर से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसका ध्यान व्यक्ति को जरुर रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर के मंदिर से जुड़े नियम क्या है-
मंदिर में बहुत ज्यादा मूर्तियां ना रखें। कहा जाता है कि ज्यादा मूर्तियां घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
कहा जाता है कि कभी-भी मंदिर में जली हुई मूर्ति, फटी हुई पुस्तकें न रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
मंदिर में पानी का कलश, आम के पत्ते और नारियल जरूर रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंदिर में पूर्वजों की तस्वीर रखना अशुभ माना जाता है और इसे रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही, घर में अशांति बनी रहती है।
मंदिर को कभी-भी बेडरुम, किचन, बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर के मंदिर से जुड़े नियम यह है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM