गुप्त धन मिलने के क्या संकेत होते हैं?


By Shivansh Shekhar01, Jun 2024 03:30 PMnaidunia.com

गुप्त धन

आपकी कुंडली या किस्मत में यदि गुप्त धन, पूर्वजों का धन मिलने की संभावना है तो उसके लिए कुछ संकेत मिलते हैं। आइए उसके बारे में जानते हैं।

सफेद सांप या जलता हुआ दीपक

कुछ लोग कहते हैं कि सपने में अक्सर सफेद सांप या जलता हुआ दीपक दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि कोई खजाना गाड़ कर गया है, जो संकेत दे रहा है।

कुंडली में चंद्रमा

यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा ग्रह बृहस्पति के स्वामी भाव में युग्म में स्थित हो, तो ऐसे जातक को गड़े हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना होती है।

मस्तिष्क रेखा

मस्तिष्क रेखा सही स्थिति में हो यानी कि टूटी या कटी हुई ना हो। इसके साथ ही भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से मिलती हो, तो बड़ा धन लाभ हो सकता है।

मंत्र जाप

ऐसी मान्यता है कि माता का मंत्र 'ॐ ह्रीं पद्मावति देवी त्रैलोक्यवार्ता कथय कथय ह्रीं स्वाहा' है। सोने से पहले रोज 1 माला जाप करें।

सपने में मिलेगी जानकारी

ये माना जाता है कि कुछ दिनों बाद गुप्त धन कहां है, इसकी जानकारी आपको सपने के जरिए मिल जाएगी।

हनुमान मंत्र का जाप

हनुमान जी का शक्तिशाली मंत्र 'ॐ हनुमते नमः:' का जाप रोजाना करें। ऐसा करने से आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र में लाभ मिलता है।

शक्तिशाली मंत्र

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ओम' मंत्र का जाप भी आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य को जल कितनी बार देना चाहिए?