गाय के गोबर के क्या टोटके हैं?


By Ayushi Singh12, May 2025 07:07 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और इसके कंडों का पूजा-पाठ में प्रयोग किया जाता है।  आइए जानते हैं कि गाय के गोबर के क्या टोटके हैं-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

गाय के गोबर से घर को लीपने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता  है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

कंड़ों का धुआं करें

वास्तु शास्त्र में गोबर के कंड़ों का धुआं करना पवित्र और प्रभावशाली माना जाता है। रोजाना गोबर के कंड़ों का धुआं करना चाहिए।

बढ़ता है आपसी प्रेम

घर के मंदिर में रोजाना गोबर के उपले जलाकर पूरे मंदिर में घुमाने के बाद परिवार के सदस्यों के ऊपर घुमाने से आपसी प्रेम बढ़ता है।

वातावरण होता है शुद्ध 

माना जाता है कि गोबर के कंड़ों का धुआं करने से घर का वातावरण शुद्ध होता  है और इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

माना जाता है शुभ

गोबर के कंड़ों को जलाना शुभ माना जाता है, इसके ऊपर कपूर या घी रखकर जलाना शुभ और फलदायी मिलते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

गाय के गोबर के ये टोटके हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

काला जादू का असर कैसे खत्म करें?