महिलाओं के पैरों और कमर में दर्द की शिकायत अक्सर होती रहती है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर दर्द क्यों होता है।
आमतौर पर ये समस्याएं बढ़ती उम्र में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन कई मामलों में कम उम्र की महिलाओं को भी पैर में दर्द महसूस होता है।
पैरों में दर्द थोड़े या लंबे समय के लिए हो सकता है। इसके पीछे का सबसे मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल माना जाता है।
बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने पर महिलाओं के पैर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा कई बार गठिया, मोटापे और स्लिप डिस्क के चलते महिलाओं के पैरों में दर्द हो सकता है।
महिलाओं के पैर में दर्द होने का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। जब बॉडी में विटामिन डी की कमी होती है तो पैरों में दर्द महसूस होता है।
महिलाओं के पैर में दर्द होने का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। जब बॉडी में विटामिन डी की कमी होती है तो पैरों में दर्द महसूस होता है।
आजकल की महिलाएं हाई हील्स पहनना भी काफी पसंद करती हैं। ये भी एक मुख्य कारण हो सकता है जिसके चलते पैरों में दर्द हो सकता है।
गठिया रोग की परेशानी पुरुष और औरत दोनों में होता है। इस स्थिति में पैर में जोड़ों का दर्द होता है। साथ ही पैरों में सूजन भी आती है।
कई बार हड्डी या टिश्यू में इंफेक्शन के कारण पैरों में दर्द महसूस होता है। इंफेक्शन में होने वाला दर्द सिर्फ प्रभावित जगह पर ही होता है।