Vastu: 5 कारणों से घर में आती है नेगेटिविटी


By Arbaaj25, Dec 2024 11:03 AMnaidunia.com

घर में नेगेटिविटी यानी नकारात्मक ऊर्जा का वास होना खतरनाक माना जाता है। नेगेटिविटी के कारण जीवन में उथल-पुथल मचने लगती है।

5 मुख्य कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नेगेटिविटी आने के पांच मुख्य कारण होते है। अधिकतर ये कारण छोटे ही होते हैं, जिनको लोग नजरअंदाज करते हैं।

घर बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी रखने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से फैलती है। इसलिए, बंद घड़ी को तुरंत हटाएं।

घर में पुराना कैलेंडर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी के घर में पुराना कैलेंडर रखा हुआ है, तो भी नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

घर में कांटेदार पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा आने का मुख्य कारण कांटेदार पौधे भी होते है, क्योंकि इन्हें घर के लिए अशुभ माना जाता है।

घर में टूटा हुआ शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी के घर में टूटा हुआ शीशा रखा हुआ है, तो भी नेगेटिविटी का वास हो सकता है।

तुलसी का सूखना

अगर आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख रहा है, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। पौधे को सूखने से बचाएं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पश्चिम दिशा की ओर किचन बनवाने से क्या होता है?