नवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?


By Ayushi Singh26, Mar 2025 11:41 AMnaidunia.com

सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों से पूजा होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए-

पीले रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि के दिनों में पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस कपड़े को पहनने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और यह रंग शैलपुत्री को समर्पित है।

लाल रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि के दिनों में लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।

बढ़ता है आत्मविश्वास और साहस

लाल रंग के कपड़े पहनने से आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। साथ ही, यह ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

मन को मिलती है शांति

पीला रंग के कपड़े पहनने से मन को शांति मिलती है और एकाग्रता बढ़ाता है, जो धार्मिक कामों और ध्यान के लिए जरूरी है।

ग्रह होता है मजबूत

कहा जाता है कि पीले रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में ग्रह मजबूत होता है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

लाल रंग के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती है।

नवरात्रि पर इन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कौन सा रंग का पेन धन को आकर्षित करता है?