अक्षय तृतीया पर कौन सा रंग पहनना चाहिए?


By Ayushi Singh30, Apr 2025 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद खास माना जाता है और इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर कौन सा रंग पहनना चाहिए-

पीला रंग

अक्षय तृतीया पर पीले रंग के कपड़े पहनने का महत्व है और इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।

समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

पीला रंग को समृद्ध और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग के कपड़े खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

धन और खुशियों को करता है आकर्षित

माना जाता है कि पीला रंग धन और खुशियों को आकर्षित करता है। ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

होता है धन लाभ

अक्षय तृतीया के दिन पीला रंग खरीदने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

सूर्यदेव से जाता है जोड़ा

पीला रंग को सूर्यदेव से जोड़ा जाता है, जो ऊर्जा और शक्ति के स्त्रोत है। इस दिन पीला रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भक्तों को मिलता है आशीर्वाद

अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशियां आती है।

अक्षय तृतीया पर पीला रंग पहनना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर के इस दिशा में रखें कलश, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा