जीभ देखकर रोग का पता कैसे चलता है?


By Arbaaj08, Oct 2024 01:44 PMnaidunia.com

जीभ का संबंध केवल स्वाद से ही नहीं है बल्कि इससे कई बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जीभ से कैसे रोगों का पता चलता है।

जीभ से रोग का पता

अक्सर आपने देखा होगा कि जब डॉक्टर के पास जाते है, तो सबसे पहले जीभ देखता है। दरअसल, जीभ से कई रोगों का पता चल जाता है।

जीभ का पीला रंग

अगर जीभ का रंग पीला हो है, तो यह यीस्ट इंफेक्शन का कारण हो सकता है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

गहरा लाल रंग

जीभ के घिसने के कारण लाल हो जाती है, लेकिन यदि बिना कारण जीभ का रंग लाल है, तो यह इंफेक्शन और विटामिन बी12 की समस्या के कारण हो सकता है।

सफेद छाले

सफेद छाले जीभ पर निकलना खराब पाचन का संकेत माना जाता है। कब्ज की समस्या के कारण जीभ पर सफेद छाले नजर आते हैं।

मुलायम जीभ

अगर आपकी जीभ अधिक मुलायम महसूस हो रही है, तो शरीर में विटामिन-बी12 या आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ें रहें naidunia.com के साथ

हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए खाएं 5 चीजें