शरीर के लिए फलों का सेवन बेेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन के कई फायदे होते हैं।
हम बात कर रहें हैं नोनी फल की। इस फल को बेशक किसी बीमारी का इलाज नहीं कहा जा सकता, मगर इससे कोई भी बीमारी नही बच सकती। ये एड्स से लेकर कैंसर सभी बीमारियों के लिए फायदेमंद है।
यह फल जितना गुमनाम है, सेहत के लिए उतना ही लाभदायक है। इससे मधुमेह, दिल की बीमारी, नपुंसकता, अस्थमा, गठिया, स्त्रियों की बीमारियों एवं बांझपन समेत कई बीमारियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
यह फल पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू जैसी बुरी लत को भी छोड़ने में मदद करता है। अगर आप नोनी फल का जूस पीते हैं, तो आपकी ये आदतें छूट जाएँगी।
इस फल से रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी मजबूत हो जाती है की यह एड्स जैसी गंभीर बीमारियों को क्योर करने में सहायक है।
यदि आप बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं, या आपको जल्दी रोग घेर लेते हैं, तो ये आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
नोनी फल का सेवन सांस की बीमारियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से सांस लेने की परेशानी कम होती है।
यह खबर सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com