रात को कुत्तों का रोना किस बात की ओर करता है इशारा?


By Ritesh Mishra17, Dec 2024 01:38 PMnaidunia.com

रात के समय हमने अक्सर कुत्तों को भौंकते हुए सुना होगा। लेकिन कई बार रात को कुत्ते रोने लगते हैं। जिसे सुन हमारे मन में सवाल आता है कि आखिर कुत्ते रो क्यों रहे हैं? चलिए जानते हैं-

कुत्तों का रोना शुभ या अशुभ?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कुत्तों का रोना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कुत्ते रो रहें हैं तो, कोई बड़ा अनहोनी होने का खतरा है।

घर पर आने वाली विपत्ति

अगर रात को किसी के घर के बाहर कोई कुत्ता रोता है, तो उसके घर में कोई बड़ी विपत्ति आने वाली होती है।

आसपास नकारात्मक ऊर्जा का संकेत

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, रात को कुत्तों का रोना नकारात्मक ऊर्जा की ओर इशारा करता है। आसपास कोई ऐसी शक्ति हो सकती है, जिससे कुत्ते डर कर रोने लगते हैं।

भूख के कारण

यदि कुत्ता बार-बार रो रहा है, तो वो भूखा या बीमार हो सकता है। जिसके कारण वो रोने लगे।

आत्माओं की उपस्थिति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुत्ते का देर तक रोना आत्माओं और अदृश्य शक्तियों की ओर इशारा करती है। रात के समय उनका रोना इस बात की ओर संकेत देता है कि उनके आसपास कोई आत्मा घूम रही हो।

बुरे समय की ओर इशारा

रात के समय कुत्तों का रोना बुरे समय की ओर इशारा करती है। ये जीवन में आने वाली किसी बड़ी घटना की ओर संकेत देता है।

रात को कुत्ते के रोने पर क्या करें?

अगर घर के बाहर कुत्ता लंबे समय से रोता सुनाई दे तो देखे कि कही वो भूख या किसी अन्य कारण से तो नहीं रो रहा। अगर कुत्ता भूखा हो तो उसे खाना खिलाए।

इसी तरह धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पान के पत्ते पर सौंफ जलाने से क्या होता है?