हम सभी के घर में अक्सर घड़ी बंद हो जाती है, लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जान लेते हैं कि इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
अगर आपके घर में भी घड़ी चलते-चलते खराब हो जाती है तो समय रहते इसे हटा दें। इसके अलावा, आप घड़ी को सही भी करवा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, खराब या बंद घड़ी की वजह से घर में नकारात्मकता का वास होता है। इतना ही नहीं, बाद में यह छोटी गलती वास्तु दोष का कारण बनती है।
वास्तु में उल्लेख है कि घर में घड़ी के बंद होने से सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है। साथ ही, घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे आपकी खुशियों पर पड़ता है।
घड़ी के बंद रहने पर परिवार में झगड़े होने की संभावना भी बढ़ जाती है। विशेषकर पति-पत्नी के रिश्ते के लिए घड़ी का बंद रहना शुभ नहीं होता है।
अगर आपकी घड़ी समय से पीछे या आगे चलती है तो मनुष्य को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि घर में घड़ी लंबे समय तक बंद रहती है तो परिवार के बीच आपसी प्रेम कम हो जाएगा। इसके अलावा, व्यक्ति को करियर में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
घड़ी का समय सही सेट करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने तमाम कार्यों को समय पर पूरा करने में काफी मदद मिलेगी और तमाम मुश्किलें दूर हो जाएंगी।