अक्सर जीवन में जिस बारे में ज्यादा सोचते हैं उन चीजों से जुड़े सपने रात के समय में आते हैं। खाने की चीजें हर इंसान को पसंद होती है, इसके बारे में सोचने से रात में खाने की चीजों के सपने आते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में किन खाने की चीजों को देखने से चमकती है किस्मत
सपने में खुद को अदरक खाते हुए देखते हैं तो अचछा माना जाता है। इसे सुख-समदि का संकेत माना जाता है और मान सम्मान में वदि हो सकती है। साथ ही, धन का लाभ हो सकता है।
अगर सपने में खुद को अनानास खाते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द किस्मत बदलने वाली है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
सपने में अखरोट खाते हुए देखता है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे आने वाले समय में धन की प्राप्ति हो सकती है और आर्थिक स्थिति और अच्छी हो सकती है।
सपने में खुद को आंवला खाते हुए देखने का मतलब है कि धन से जुड़ी मनोकामना जल्द ही पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
अगर सपने में खुद को आइसक्रीम खाते हुए देखते हैं, तो जीवन आगे सुख-शांति से गुजरेगा और सारे काम बिना रुकावट के पूरे होंगे। धन से संबंधित लाभ मिल सकता है।
सपने में इमली खाते हुए देखना जहां महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है, वहीं पुरुष के लिए इसे अशुभ माना जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में महिलाओं के लिए यह सोना-चांदी और धन-दौलत का प्रतीक माना जाता है।
सपने में आम खाते हुए देखते हैं तो धन प्राप्ति, तरक्की या शुभ समाचार का संकेत माना जाता है। सपने में हरा-भरा आम का पेड़ देखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इन खाने की चीजों को देखने से किस्मत चमकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM