ज्योतिष शास्त्र में शरीर के हर तिल की खासियत और अर्थ के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि तिल से हमारे स्वभाव, भविष्य और किस्मत के बारे में कई राज खुलते हैं। आज हम जानेंगे कि जीभ में तिल होने का क्या मतलब होता है।
जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, वे आमतौर पर बहुत अच्छे वक्ता (speaker) होते हैं। उनकी बातों से लोग अट्रैक्ट होते हैं और उनकी बातें ध्यान से सुनते हैं।
जीभ पर तिल वाले लोग अक्सर बुद्धिमान और किस्मत वाले होते हैं। उनको अपने कार्यों में अचानक सक्सेस मिल सकती है।
जीभ पर तिल वाले लोग अपनी बात मनवाने में माहिर होते हैं। ऐसे लोग किसी भी तर्क-वितर्क में जीतने की कला जानते हैं।
जीभ पर तिल वाले लोग कविता, लेखन और संवाद लेखन जैसी चीजों में भी अच्छे होते हैं। इनकी रचनात्मक साइड बहुत स्ट्रांग होती है।
जिन लोगों की जीभ में तिल होता है वे अपनी बातों को बहुत चुनकर और सोच-समझकर दूसरों से कहते हैं। ये अपने विचारों को तुरंत बताते नहीं।
इनके बोलचाल करने के तरीके में मिठास होती है, जिससे लोग जल्दी अट्रैक्ट होते हैं। इनकी बातों को लोग गौर से सुनना पसंद करते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।