किस्मत के कितने धनी हैं आप? पैरों के तलवों से जानें


By Ayushi Singh27, Jun 2024 09:00 AMnaidunia.com

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की विशेष बनावट को भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। जैसे हस्तरेखा की मदद से हम भविष्य के बारे में पता लगाते हैं, वैसे ही पैरों के तलवे में कई ऐसे चिह्न छिपे हैं, जो इंसान के राजयोग बनने की तरफ इशारा करता है।

तलवे पर चक्र

जिन लोगों के तलवे में चक्र का निशान बना होता है, ऐसे लोग जीवन में देरी से सही, लेकिन सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाते हैं। इनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। साथ ही, कीमती चीजों की भरमार होती है।

लाल या मुलायम तलवे

जिनके तलवे लाल और मुलायम होते हैं, उनके जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां से मुनाफा ही कमाते हैं और धन कमाने का तरीका बहुत अच्छे से जानते हैं।

धनुष का निशान

जिनके पैरों के तलवों में धनुष का निशान होता है, ऐसे लोग जीवन में तरक्की करते हैं। इन लोगों को मेहनत का फल कभी नहीं मिलता है, लेकिन इनके जीवन में कुछ भी अचानक होता है और इनकी किस्मत चमक जाती है।

मछली का निशान

जिन लोगों के तलवे पर मछली का निशान बना होता है, यह लोग जीवन में कोई ऊंचा पद पाते हैं। इन लोगों को जीवन में मान-सम्मान भी अधिक मिलता है। साथ ही, धन कमाने के तरीकों को बहुत अच्छे से जानते हैं।

रथ का निशान

जिन लोगों के तलवों पर रथ बना होता है, ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों में जन्म से ही एक सफल बिजनेसमैन के गुण छिपे होते हैं। जरा-सी मेहनत करने से इन लोगों को जीवन में तरक्की मिल जाती है।

तलवे पर तिल

ऐसे लोगों को जीवन में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होती। यह लोग काफी समझदार होते हैं और अपने काम को बहुत बखूबी निभाते हैं। लाइफ में हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होती है।

ऐसे पैरों के तलवे से किस्मत जान सकते हैं । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Masik Shivratri पर करें यह उपाय, जाग जाएगा सोया भाग्य