सर्दियों में सुबह 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं आएगा आलस


By Ram Janam Chauhan05, Dec 2024 01:15 PMnaidunia.com

अगर आपको दिन भर आलस या काम करने में कमजोरी महसूस होती है, तो इन एक्सरसाइज को 10 मिनट करने से शरीर को एक्टिव करने में मदद मिल सकती है।

वॉर्म-अप करें

एक्सरसाइज शुरु करने से पहले वॉर्म-अप जरूर करें। इससे हाथ-पैरों की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

जम्पिंग जैक करें

रोजाना 1 मिनट जम्पिंग जैक करने से शरीर में तुरंत एनर्जी मिलती है, जिससे आलसपन की समस्या दूर होती है।

बर्पी करें

सुबह के समय 5-10 बार बर्पी एक्सरसाइज करने से शरीर में फुर्ती बढ़ने के साथ कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

स्क्वाट्स करें

पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए स्क्वाट्स कर सकते हैं। ऐसे में 15-20 स्क्वाट्स करना फायदेमंद हो सकता है।

प्लैंक करें

प्लैंक रोजाना 30 सेकंड से 1 मिनट तक प्लैंक करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर फिट रहता है।

पुश-अप्स करें

सुबह के समय पुश-अप्स करने से शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसलिए, 15-20 पुश-अप्स करना फायदेमंद हो सकता है।

इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से शरीर हेल्दी रहता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सर्दियां आते ही बालों में डैंड्रफ ज्यादा क्यों हो जाती हैं?