अगर डेली डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखा जाए, तो 40 की उम्र में भी जवान दिखा जा सकता है।
मैग्नीशियम वाली चीजों का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसी चीजों को खाने से बढ़ती उम्र में भी जवान दिखा जा सकता है।
शरीर को फिट और जवान रखने के लिए केला काफी जरूरी होता है। केला मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होता है।
पत्तेदार सब्जियों में सबसे बेहतर सब्जी पालक को माना जाता है। पालक में प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम भी पाया जाता है।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाना चाहिए।
पिस्ता शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्व पाया जाता है। खासकर पिस्ता में मैग्नीशियम होता है।
मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए काजू अच्छा स्रोत होता है। काजू में मैग्नीशियम के अलावा प्रोटीन और कैल्शियम भी पाया जाता है।
जवान दिखने के लिए आप डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते है। एवोकाडो मैग्नीशियम से भरपूर होता है।