आज के समय में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आज बहुत से लोग इस परेशानी से ग्रसित हैं।
थायराइड को एक ऐसी स्थिति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जब आपको कुछ महत्वपूर्ण हार्मोनों को बहुत ज्यादा या बहुत कम बनाता हो। उसे थायराइड रोग कहा जाता है।
ऐसे में अगर आप थायराइड को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपको उसे कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
अगर आप थायराइड कंट्रोल करना चाहते हैं, तो उसके लिए डाइट में आयोडीन से भरपूर खाद्य पदार्थ लेना चाहिए। जिसमें मछली, दूध, पनीर, दही और अंडे शामिल कर सकते हैं।
सेलेनियम एक मिनरल है, जो थायराइड हार्मोन को बेहतर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज, मशरूम, ब्राउन राइस और चिकन को शामिल कर सकते हैं।
जिंक के सेवन से थायराइड हार्मोन को बढ़ावा देने में सहायता मिलती है। इससे इम्यूनिटी पावर बूस्ट होता है। इसके लिए आप डाइट में रेड मीट, दाल, छोले और बादाम को शामिल कर सकते हैं।
छोले, दाल और बीन्स प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम और जिंक से प्रचुर होते हैं। जो शरीर में प्रोटीन हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा देते हैं, इससे महिलाओं में थायराइड को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com