याददाश्त कमजोर बनाती हैं, ये आदतें


By Ram Janam Chauhan25, Nov 2024 02:01 PMnaidunia.com

अगर आप अक्सर अपनी चीजों कोे रखकर भूल जाते हैं, तो ये आपकी याददाश्त कमजोर होने की ओर इशारा करता है। इसलिए, आज हम उन आदतों के बारे में बताएंगे-

नींद पूरी न होना

नींद पूरी न होने से व्यक्ति के दिमाग पर नकारात्मक असर हो सकता है। जिसकी वजह से काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है। इसलिए, रोजाना पर्याप्त नींद लें।

जंक फूड्स का सेवन करना

अगर आप घर का खाना खाने की बजाय जंक फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे दिमाग के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है।

एक्सरसाइज न करना

एक्सरसाइज न करने से दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषण तत्व ठीक ढ़ंग से नहीं पहुंचते हैं। इसलिए, याददाश्त तेज करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें।

मल्टीटास्किंग करना

एक समय पर कई काम करने की वजह से दिमाग पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से याददाश्त कमजोर होने की शिकायत हो सकती है।

ज्यादा चिंता करना

अगर आप लंबे समय तक स्ट्रेस या लगातार चिंता करते हैं, तो इससे दिमाग का एक हिस्सा जो याददाश्त से जुड़ा होता है, उसे काफी नुकसान पहुंचता है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम

ज्यादा समय तक इंटरनेट या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से व्यक्ति इन तकनीकों के ऊपर निर्भर होने लगता है, जिससे याद रखने की क्षमता पर असर पड़ता है।

नशीले पदार्थों का सेवन करना

धूम्रपान और अल्कोहल का कम सेवन करें या परहेज करें, क्योंकि इन चीजों के सेवन से सेहत पर बुरा असर होता है, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती हैं।

इन आदतों की वजह से आपको याददाश्त कमजोर होने की शिकायत हो सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शहद के साथ सुबह खाएं 1 काली चीज, मिलेंगे अनगिनत फायदे