थकान के बाद भी नहीं आ रही नींद, तुरंत सुधार लें ये गलत आदतें


By Sahil07, Oct 2023 11:27 AMnaidunia.com

नींद से जुड़ी परेशानी

कुछ लोगों को नींद न आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग है, जो स्लीपिंग डिसऑर्डर का सामना कर रहे हैं।

शरीर को नुकसान

लंबे समय तक जगे रहने या कम सोने से शरीर और दिमाग को नुकसान होता है। नींद की कमी का असर आपके काम पर भी साफ नजर आता है।

फोन या टीवी

कहना लाजमी होगा कि वर्तमान समय में कोई भी फोन या टीवी के बगैर समय नहीं बिता सकता है। रात के समय घंटों तक फोन का इस्तेमाल करने से नींद आने में परेशानी होती है।

धूम्रपान की आदत

कुछ लोगों को धूम्रपान करने की आदत होती है। रात के समय घंटों तक जगे रहने के पीछे एक अहम कारण सिगरेट पीने की आदत भी है।

कैफीन का ज्यादा इस्तेमाल

कुछ लोगों को कॉफी पीने की ज्यादा आदत होती है। हालांकि, कैफीन का ज्यादा सेवन करने से नींद न आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्ट्रेस भी करता है नींद प्रभावित

आजकल ज्यादातर लोग स्ट्रेस में रहते हैं। तनाव की स्थिति में रहने से दिमाग की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से नींद आने में भी परेशानी होती है।

ज्यादा सोचना

ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा विचार करते हैं। इसी आदत की वजह से लोगों की नींद तक उड़ जाती है।

योग और ध्यान

मन को शांत रखने के लिए आप योग की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, मेडिटेशन के जरिए भी आप नींद न आने की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाश्ते में खाते हैं सफेद ब्रेड? जान लीजिए नुकसान