सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा होता है। इसे पवित्र पौधा माना जाता है, जिसकी पूजा करने से काफी लाभ मिलते हैं।
ऐसे कहा जाता है कि रात के समय में पूजनीय तुलसी को नहीं छुआ जाता है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।
धर्म ग्रंथों के मुताबिक तुलसी का पौधा विष्णु भगवान को अत्यंत प्रिय है। इसकी प्रतिदिन पूजा करने से भगवान विष्णु की सदैव कृपा बनी रहती है।
वास्तु में इसके बारे में यह बताया गया है कि सूर्य के अस्त होने के बाद तुलसी का पौधा नहीं छूना चाहिए। इससे दुर्भाग्य का साया पड़ता है।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए केवल रात के समय में ही नहीं बल्कि दिन में भी इस पवित्र पौधे को जूठे, गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा रात में छूने से जीवन में ज्यादा बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही धन हानि की समस्याएं हो सकती हैं।
रात के समय में तुलसी को छूने के अलावा इसमें जल चढ़ाने की मनाही होती है। तुलसी में जल चढ़ाने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।