सेहत के लिहाज से सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाना फायदेमंद माना जाता है। आज बात कर रहे हैं कि इसकी मदद से किन स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
दांत का दर्द होने की स्थिति में सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाएं। इससे दांत के दर्द से तुरंत प्रभाव से राहत मिलेगी।
स्किन पर होने वाली खुजली और जलन से हमेशा परेशान रहते हैं तो सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से त्वचा संबंधी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी।
बालों की मजबूती बढ़ाना चाहते हैं तो सरसों के तेल में लौंग का तेल मिक्स करके लगाएं। इससे हेयर फॉल की समस्या दूर होगी।
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए लौंग के तेल और सरसों के तेल को मिलाकर शरीर पर मालिश करें।
सरसों के तेल और लौंग का मिश्रण शरीर पर लगाने से रक्त संचार बढ़ता है। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
स्किन संबंधी संक्रमण से बचने के लिए भी लौंग और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ रकने में मदद करते हैं।
लौंग और सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। माना जाता है कि बिना सलाह किए गए उपचार से स्किन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।