क्या दोनों पैरों में काला धागा बांधा जा सकता है?


By Sahil08, Sep 2024 09:07 PMnaidunia.com

काला धागा बांधने के नियम

कुछ लोग पैर या हाथ में धागा बांधते हैं। वास्तु शास्त्र में काला बांधने के नियमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है।

दोनों पैरों में न बांधे काला धागा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को दोनों पैरों पर काला धागा नहीं बांधना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

पुरुष दाहिने पैर में बांधे

व्यक्ति को दाहिने पैर में धागा बांधना चाहिए। माना जाता है कि इस पैर पर धागा बांधेंगे तो नजर दोष से बचाव होगा। 

महिलाएं बाएं पैर में बांधे धागा

महिलाओं को अपने बाएं पैर पर काला धागा बांधना चाहिए। इससे उनके ऊपर नकारात्मकता और किसी की बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ता है।

मानसिक तनाव बढ़ेगा

अगर दोनों पैरों पर धागा बांधते हैं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही, जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।

शारीरिक असुविधा

दोनों पैरों में काला धागा बांधना शारीरिक असुविधा का कारण भी बन सकता है। इससे रक्त प्रवाह में बाधा आ सकती है

ज्योतिषी या विशेषज्ञ से सलाह लें

काला धागा सभी के लिए धारण करना सही नहीं माना जाता है। इस वजह से कहा जाता है कि इस धागे को धारण करने से पहले ज्योतिषी या विशेषज्ञ की सलाह लें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने विस्तार से जाना कि दोनों पैरों पर धागा क्यों नहीं बांधना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से शादी जल्दी होती है?